Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
19 Sep, 2026

महिला के घर में आग लगाने की कोशिश, युवक गिरफ्तार

अलीपुरद्वार में रिश्ते को लेकर विवाद के बाद महिला के घर में कथित आगजनी के प्रयास के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है।

अलीपुरद्वार, 19 सितंबर।

अलीपुरद्वार नगरपालिका के वार्ड नंबर सात के सुकांतपल्ली-लेबुबागान इलाके में शुक्रवार देर रात एक महिला के घर में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान अनिल सरकार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, देर रात महिला के घर से अचानक आग की लपटें और धुआं उठता देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के दौरान अनिल सरकार को कथित तौर पर महिला के घर में आग लगाने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया गया था। इसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने शनिवार को मामले में अनिल सरकार को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला से रिश्ते को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपित ने गुस्से में कथित तौर पर उसके घर में आग लगाने का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़