Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
19 Sep, 2026

खाते में पैसे आने की बात कहकर युवक से एक लाख की ठगी

जोधपुर के बनाड़ क्षेत्र में फोन कॉल के जरिए झांसे में लेकर युवक के बैंक खाते से तीन बार में एक लाख रुपये निकाल लिए गए।

जोधपुर, 19 सितंबर।

बनाड़ क्षेत्र के नांदड़ी स्थित इंद्रप्रस्थ नगर में एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। एक शातिर ने फोन कर उसके बैंक खाते में रकम जमा होने की जानकारी दी और उसे झांसे में लेकर तीन अलग-अलग लेनदेन के जरिए खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। घटना 6 सितंबर की है। पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 25 हजार रुपये होल्ड किए जाने की जानकारी मिली। इनमें से तीन हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस आए हैं।

बनाड़ थाने के एसआई सुरेश चंद ने बताया कि राधा कृष्ण मंदिर के सामने इंद्रप्रस्थ नगर नांदड़ी में रहने वाले अजमल पुत्र पूनाया के साथ यह घटना हुई। 6 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे फोन किया और बैंक खाते में रुपये जमा होने की बात बताकर अपने झांसे में लिया। इसके बाद उसके खाते से रकम निकाल ली गई।

पीड़ित के अनुसार, ठगी की रकम तीन बार में निकाली गई। पहले खाते से 90 हजार रुपये और इसके बाद पांच-पांच हजार रुपये के दो लेनदेन किए गए। घटना की शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराने के बाद 25 हजार रुपये होल्ड होने की जानकारी दी गई। इनमें से तीन हजार रुपये उसके खाते में वापस आए हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस शातिर के बैंक खाते और मोबाइल नंबर से जुड़ी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़