Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
19 Sep, 2026

चंडीगढ़ में टैक्सी चालक का शव मिला, चाकू के निशान से हत्या की आशंका

सेक्टर-38 के पास 31 वर्षीय टैक्सी चालक का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका में जांच शुरू कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है।

चंडीगढ़, 19 सितंबर।

सेक्टर-38 के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे एक टैक्सी चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मोहाली के कुराली निवासी 31 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। उसके शरीर पर चाकू से चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, विजय कुमार शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह किराए पर टैक्सी चलाता था। उसके द्वारा चलाई जा रही टैक्सी गांव लोहा निवासी प्रदीप की बताई गई है।

विजय शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे खरड़ से टैक्सी लेकर निकला था। इसके बाद वह किन-किन स्थानों पर गया और किन लोगों के संपर्क में रहा, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। देर रात करीब 12:20 बजे उसकी टैक्सी सेक्टर-56 में लावारिस हालत में मिली। आसपास कोई व्यक्ति नहीं था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

शनिवार तड़के पुलिस कंट्रोल रूम को सेक्टर-38 के पास सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिली। मलोया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलदेव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और वीडियोग्राफी भी कराई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को सूचना देने के साथ टैक्सी मालिक प्रदीप के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विजय की टैक्सी सेक्टर-56 तक कैसे पहुंची, जबकि उसका शव सेक्टर-38 के पास मिला। खरड़ से चंडीगढ़ के रास्ते तथा दोनों सेक्टरों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि घटना से पहले टैक्सी में कौन-कौन लोग सवार हुए थे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़