Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
19 Sep, 2026

शहडोल में महिला की हत्या से हड़कंप! खेत के घर में अकेली रहती थी, खून से सना मिला शव

शहडोल के दरैन बाहा टोला में खेत के बीच बने मकान में रह रही 55 वर्षीय विधवा की हत्या कर दी गई, पुलिस ने जांच शुरू की है।

शहडोल, 19 सितंबर।

सीधी थाना क्षेत्र के दरैन बाहा टोला में खेत के बीच बने मकान में अकेली रह रही 55 वर्षीय विधवा की हत्या कर दी गई। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हुई वारदात में महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया। सुबह पड़ोसियों ने उन्हें घर के अंदर खून से लथपथ मृत अवस्था में देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतका की पहचान प्रेम बाई अहिरवार पत्नी स्वर्गीय राम नारायण अहिरवार के रूप में हुई है। पति की मौत के बाद वह खेत में बने मकान में अकेली रहती थीं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा उमरिया के पाली में डाक विभाग में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा देवशरण अहिरवार गांव के पुराने मकान में अलग रहता है।

सुबह पड़ोसियों के घर पहुंचने पर घटना का पता चला। इसके बाद डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। सीधी थाना प्रभारी शिवेंद्र भगत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीओपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस को महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में भारी वस्तु से हमला किए जाने की बात सामने आई है। हत्या में इस्तेमाल वस्तु अभी बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी है।

एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और रात में महिला के घर के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या के कारण का अभी पता नहीं चला है। पुलिस महिला की किसी से दुश्मनी या विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़