Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
19 Sep, 2026

बलिया में मां-बेटी की हत्या का खुलासा, सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश

बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में मुस्तफाबाद गांव में हुई मां-बेटी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका के पति और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पारिवारिक परिस्थितियों के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था।

बलिया,19 सितंबर।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफाबाद गांव में गत सोलह सितंबर की रात को हुई मां-बेटी की सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया है। स्वाट, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद मृतका के पति समेत कुल तीन आरोपियों को धर दबोचा गया है। पूछताछ में मुख्य आरोपी पति ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए स्वीकार किया कि उसने पत्नी की मानसिक अस्वस्थता और बेटी की दृष्टिबाधित होने के कारण समाज में अपनी प्रतिष्ठा धूमिल होने के डर से ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था।

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ल ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सत्रह सितंबर को आरोपी पति रामचीज गुप्ता ने ही अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को गुमराह करने की नीयत से कहानी रची थी कि बाजार से लौटने पर उसे घटना का पता चला, लेकिन जब पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन विवेचना के आधार पर कड़ाई से पड़ताल की, तो मृतका के पति की भूमिका पर ही संदेह गहरा गया। पुलिस हिरासत में सख्ती से पूछताछ करने पर रामचीज टूट गया और उसने अपने दो साथियों चंदन यादव व दिनेश गुप्ता के साथ मिलकर इस जघन्य हत्याकांड की पूरी साजिश का सच उगल दिया।

योजना के तहत सोलह सितंबर की शाम करीब सात बजे तीनों ने मिलकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया तथा पुलिस को चकमा देने के लिए घर के भीतर साफ-सफाई करने के साथ ही बेटी के शव को पास के ही एक खेत में ठिकाने लगा दिया था। पुलिस ने शनिवार तड़के सिधागरघाट के पास से मुख्य आरोपी की निशानदेही पर दोनों सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया और उनकी संलिप्तता के आधार पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का दाव व खून से सने कपड़े बरामद कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़