Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
19 Sep, 2026

कुख्यात गैंगस्टर छोटू चौबे के पिता शेखर गिरफ्तार, दो लोडेड पिस्टल मिलीं

जबलपुर क्राइम ब्रांच ने तीन हजार रुपये के इनामी शेखर चौबे को टीकमगढ़ से गिरफ्तार कर दो लोडेड पिस्टल बरामद की हैं।

जबलपुर, 19 सितंबर।

जबलपुर क्राइम ब्रांच ने तीन हजार रुपये के इनामी आरोपी शेखर चौबे को टीकमगढ़ से गिरफ्तार किया है। शेखर चौबे कुख्यात बदमाश छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे का पिता है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसकी तलाशी ली, जिसमें दो लोडेड पिस्टल बरामद हुईं। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि शेखर चौबे टीकमगढ़ में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। तलाशी में पिस्टल मिलने के बाद पुलिस ने दोनों हथियार जब्त कर लिए।

पुलिस के अनुसार, पूर्व की जांच में सामने आया था कि शेखर चौबे ने फरार आरोपी शेख आदिल को छिपने के लिए अपना मकान दिया था। पुलिस ने इसी मकान से बड़ी संख्या में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए थे।

शेख आदिल के खिलाफ अनिराज नायडू हत्याकांड और ग्वारीघाट में जानलेवा हमले सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे लार्डगंज थाना क्षेत्र की भूलन बस्ती में एक मकान के कमरे के लॉफ्ट में छिपे होने के दौरान गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से तीन देशी पिस्टल, एक रिवॉल्वर, चार कट्टे, दो एयर गन, 54 जिंदा कारतूस, 68 खाली खोखे और 23 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।

इस मामले में शेख आदिल, शेखर चौबे, छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे और बाबू सिंधी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में शेख आदिल को छोटू चौबे गैंग का सक्रिय सदस्य बताया गया है। पुलिस के अनुसार, अनिराज नायडू हत्याकांड में छोटू चौबे के कहने पर आदिल द्वारा हत्या करने की बात सामने आई थी। इसके अलावा रतन यादव पर गोली चलाने वाले शूटरों को हथियार और कारतूस उपलब्ध कराने में भी छोटू चौबे और शेख आदिल की भूमिका सामने आने की बात पुलिस ने कही है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़