Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
19 Sep, 2026

दमोह में परिवार के चार लोगों की हत्या, पत्नी और तीन बच्चों की मौत; आरोपित हिरासत में

दमोह के कबीरपुर गांव में पति पर पत्नी और तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप है, पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दमोह, 19 सितंबर।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कबीरपुर गांव में शनिवार तड़के एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी जान ले ली। वारदात के बाद आरोपित घर के बाहर कुल्हाड़ी लेकर बैठा मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद की बात सामने आई है।

मामला मगरोन थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार आरोपित द्वारका पटेल ने पत्नी खेमा बाई (27), बेटी उर्मिला (7), बेटे उमेश (4) और एक वर्षीय बेटे राजा पर कुल्हाड़ी से हमला किया। चारों की मौत हो गई। बताया गया कि द्वारका और खेमा बाई के बीच करीब एक वर्ष से विवाद चल रहा था। पत्नी की शिकायत पर पहले मगरोन थाने में घरेलू प्रताड़ना से संबंधित प्रकरण भी दर्ज हुआ था। बाद में दोनों के बीच समझौता होने के बाद वे साथ रहने लगे थे।

मृतका खेमा बाई के पिता बाबूलाल पटेल ने पुलिस को बताया कि उनका दामाद शराब पीने के बाद बेटी के साथ मारपीट करता था। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले बेटी ने फोन कर पति द्वारा शराब के नशे में मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद शुक्रवार को परिजन करैया गांव से कबीरपुर पहुंचे और दोनों को विवाद से बचने तथा आपसी सहमति से रहने की समझाइश दी। शाम को परिजन वापस लौट गए। शनिवार सुबह उन्हें बेटी और तीन बच्चों की हत्या की जानकारी मिली।

पुलिस के मुताबिक परिजनों के जाने के बाद पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ होगा। इसके बाद रात में पत्नी और बच्चे सो गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:30 बजे आरोपित ने कुल्हाड़ी से चारों पर हमला किया। घटना की सूचना सुबह करीब 6 बजे पुलिस को मिली। डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद मगरोन थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा जांच शुरू की।

एसपी पहुंचे मौके पर, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए दमोह एसपी आनंद कलादगी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 6 बजे पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपित घर के बाहर कुल्हाड़ी के साथ बैठा मिला। उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में पति-पत्नी के बीच करीब एक वर्ष से विवाद होने की जानकारी सामने आई है।

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए सागर से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वारदात के पीछे की परिस्थितियों को लेकर आरोपित से पूछताछ जारी है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़