Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
21 Sep, 2026

180 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

सुपौल के रतनपुर में पुलिस ने छापेमारी कर 180 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन आरोपितों को पकड़ा और मोटरसाइकिल व तीन मोबाइल जब्त किए।

सुपौल, 21 सितंबर।

सुपौल जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रतनपुर थाना पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 180 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को रतनपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि नरपतपट्टी वार्ड संख्या-06 स्थित कोसी तटबंध पर तीन लोग नेपाली शराब की तस्करी कर रहे हैं। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद पुलिस अधीक्षक सुपौल के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वीरपुर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया।

टीम ने कोसी तटबंध पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही तीनों लोग मोटरसाइकिल और अन्य सामान छोड़कर भागने लगे। सशस्त्र बल की मदद से पुलिस ने तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 180 लीटर नेपाली शराब मिली। शराब ढोने में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नरपतपट्टी वार्ड संख्या-06 निवासी 22 वर्षीय विशाल यादव, 19 वर्षीय जयकृष्ण रजक और 22 वर्षीय अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर शराब के स्रोत, आपूर्ति और तस्करी में जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

रतनपुर थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में सामने आने वाले अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़