Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
21 Sep, 2026

गगल में कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

धर्मशाला के गगल क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद कर 35 वर्षीय चालक को गिरफ्तार किया है।

धर्मशाला, 21 सितंबर।

पुलिस जिला कांगड़ा के गगल क्षेत्र में रविवार देर रात सीआईए टीम ने एक कार चालक को 7.22 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गगल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के दौरान चिट्टा ले जाने में इस्तेमाल कार को भी कब्जे में लिया गया है।

सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिलने के बाद राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बलेनो कार क्रमांक एचपी-36एफ-8915 को रोककर तलाशी ली। तलाशी में चालक के कब्जे से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। बरामद चिट्टे को हेरोइन बताया गया है।

आरोपित की पहचान 35 वर्षीय लकी निवासी गढ़ बनखंडी, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसकी आपूर्ति किसे करने वाला था।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर गगल थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़