Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
21 Sep, 2026

जलती चिता पर मीट पकाने का आरोप, तीन गिरफ्तार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में अंतिम संस्कार के बाद जलती चिता पर मीट पकाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

शाहजहांपुर, 21 सितंबर।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र में जलती चिता पर कथित तौर पर मीट पकाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घटना नत्थापुर गांव की है, जहां अंतिम संस्कार के बाद चिता स्थल पर इस तरह की गतिविधि किए जाने का आरोप है।

पुवायां क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक के अनुसार, नत्थापुर निवासी छोटेलाल का रविवार शाम अंतिम संस्कार किया गया था। इसके बाद परिवार के लोग वहां से घर लौट गए। कुछ समय बाद मृतक का बेटा वीरपाल चिता स्थल पर पहुंचा।

वीरपाल ने वहां गांव के रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र को कथित रूप से जलती चिता पर मीट पकाते देखा। उसने जब तीनों से इस पर आपत्ति जताई तो आरोप है कि उन्होंने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों मौके से चले गए।

वीरपाल की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसकी शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए नत्थापुर तिराहे के पास से रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़