Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
22 Sep, 2026

साइबर ठगी के बाद पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलाए 73,501 रुपये

गोरखपुर में साइबर ठगी के बाद गुलरिहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित के 73,501.10 रुपये वापस बैंक खाते में पहुंच गए।

गोरखपुर, 22 सितंबर।

ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले में गुलरिहा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 73,501.10 रुपये वापस करा दिए। साइबर ठगों ने पीड़ित के बैंक खाते से ऑनलाइन माध्यम से कुल 80 हजार रुपये निकाल लिए थे।

साइबर फ्रॉड की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही गुलरिहा थाने की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की।

टीम ने संबंधित बैंक अधिकारियों से संपर्क कर ठगी की रकम को अलग-अलग बैंक खातों में तत्काल होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस की कार्रवाई के बाद कुल 73,501.10 रुपये होल्ड कराने में सफलता मिली।

इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और होल्ड की गई रकम नियमानुसार पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने से पीड़ित को राहत मिली।

साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी आयुष द्विवेदी ने लोगों से ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर ओटीपी, बैंक की गोपनीय जानकारी, यूपीआई पिन या अन्य संवेदनशील विवरण साझा न करें।

साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने के साथ संबंधित बैंक को भी सूचना देने की सलाह दी गई है, ताकि ठगी की रकम समय रहते होल्ड कराई जा सके।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़