Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
22 Sep, 2026

दुर्ग में चैन स्नैचिंग का खुलासा, बीटेक छात्र युवक-युवती गिरफ्तार

दुर्ग में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर चैन झपटने के मामले में पुलिस ने बीटेक छात्र युवक और युवती को गिरफ्तार किया है।

दुर्ग, 22 सितंबर।

दुर्ग के सुपेला थाना पुलिस ने चैन स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा करते हुए बीटेक की पढ़ाई कर रहे एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को प्रियदर्शनी परिसर में 62 वर्षीय गीता देवी सुबह करीब साढ़े छह बजे घर के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान स्कूटी से एक युवक और युवती वहां पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चैन झपटी और दोनों फरार हो गए।

इसके बाद 20 सितंबर को नेहरू नगर ईस्ट की विद्या विहार कॉलोनी में भी गीता देवी को निशाना बनाया गया। लगातार सामने आई इन घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच तेज की।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपितों तक पहुंची। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर विक्की नायक और तरूणा सिन्हा ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।

पुलिस के अनुसार, दोनों सुबह के समय स्कूटी से घूमकर पैदल चलने वाली बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते थे। युवती स्कूटी चलाती थी और युवक मौका मिलते ही महिला के गले से चैन झपट लेता था। पहचान छिपाने के लिए दोनों हेलमेट और कपड़ों का इस्तेमाल करते थे।

आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने सोने की चैन का हिस्सा और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़