Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
22 Sep, 2026

मकान में अवैध पटाखा निर्माण का खुलासा, दो आरोपित हिरासत में

देवरिया में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मकान में छापा मारकर करीब दो क्विंटल पटाखे, तीन किलो बारूद और निर्माण सामग्री बरामद की।

देवरिया, 22 सितंबर।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में महुआडीह थाना क्षेत्र के कसया-गोरखपुर रोड स्थित टोल प्लाजा के पास एक मकान में मंगलवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारकर अवैध पटाखा निर्माण का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान करीब दो क्विंटल निर्मित और अर्धनिर्मित पटाखे, तीन किलो बारूद, बत्ती, दो बोरा कागज और पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को हिरासत में लिया है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देवरिया और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने महुआडीह पुलिस टीम के साथ मकान में छापेमारी की। टीम के पहुंचने पर वहां बिना अनुमति पटाखे बनाए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद पटाखे और निर्माण सामग्री को कब्जे में ले लिया।

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपितों की पहचान हसनैन खान और अरमान खान के रूप में हुई है। दोनों रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मकान में पटाखों का निर्माण कब से किया जा रहा था और इसके लिए बारूद तथा अन्य सामग्री कहां से लाई जाती थी।

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि अवैध रूप से पटाखे बनाने और उनका भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति पटाखों का निर्माण सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर मामला है और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बरामद पटाखों, बारूद और अन्य सामग्री को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़