Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
22 Sep, 2026

औरैया में 15 वर्षीय किशोर की मौत, पिता पर मारपीट का आरोप, पुलिस तलाश में जुटी

औरैया के पूर्वा सोमवंशी गांव में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत के बाद पिता पर मारपीट का आरोप लगा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

औरैया, 22 सितंबर।

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र स्थित पूर्वा सोमवंशी गांव में सोमवार रात 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस को उसके पिता द्वारा शराब के नशे में मारपीट किए जाने की आशंका है।

पुलिस के अनुसार गांव निवासी अरुण राजपूत ने रात करीब 11:45 बजे सहार थाना पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि उम्मेद सिंह ने नशे की हालत में अपने 15 वर्षीय बेटे रिशु के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि रिशु के पिता उम्मेद सिंह ई-रिक्शा चलाते हैं और शराब का सेवन करते हैं। सोमवार शाम परिवार के अन्य सदस्य गांव में आयोजित गणेश पूजा की आरती में गए थे।

इसी दौरान उम्मेद सिंह पर अपने छोटे बेटे रिशु के साथ मारपीट करने का आरोप है। इसके बाद किशोर की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस को उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

घटना के बाद फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

किशोर की मौत के बाद से उसके पिता उम्मेद सिंह फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

परिजनों के अनुसार रिशु की मां लता देवी का करीब 12 वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार में उसकी 18 वर्षीय बहन काजल और 22 वर्षीय भाई नीरज हैं। दादा महेंद्र सिंह और दादी मधुलता गांव में अलग मकान में रहते हैं।

सहार थाने के उपनिरीक्षक गणेश गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़