Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
22 Sep, 2026

नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने तीन आईफोन लूटे, 18 प्रो भी शामिल

नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार बदमाशों ने तीन लोगों से आईफोन लूट लिए, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही है।

नोएडा, 22 सितंबर।

नोएडा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बाइक सवार बदमाशों ने तीन लोगों से आईफोन लूट लिए। इनमें हाल ही में लॉन्च हुआ आईफोन 18 प्रो भी शामिल है। तीनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक घटना में बदमाश सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं।

बिसरख थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि शुभी भंडारी ने सोमवार रात शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अपनी सोसाइटी से मूर्ति की ओर ई-रिक्शा से जा रही थीं। चेरी काउंटी सोसायटी पार करने के बाद वह ई-रिक्शा से उतरीं और क्यूआर कोड के जरिए भुगतान करने लगीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश उनके हाथ से आईफोन 18 प्रो छीनकर फरार हो गए। महिला ने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले।

फेस-तीन थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र के अनुसार, सेक्टर 71 निवासी दुर्गेश कुमार ने भी सोमवार रात आईफोन लूट की शिकायत दर्ज कराई। उनके मुताबिक सुबह टहलने के दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनके हाथ से आईफोन 17 प्रो छीन लिया। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे तेज गति से बाइक चलाकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-58 थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि इंदिरापुरम निवासी अमन सिंह सेक्टर-58 स्थित एक कंपनी में इंजीनियर हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि कार्यालय से निकलकर पैदल जाते समय बाइक सवार दो बदमाश उनका आईफोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। वारदात के बाद भागते हुए बदमाश एक इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़