Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
22 Sep, 2026

अवैध शराब और धारदार हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, सात आरोपित गिरफ्तार

रायपुर के मध्य जोन में पुलिस ने 24 घंटे के अभियान के दौरान अवैध शराब और धारदार हथियारों से जुड़े पांच मामलों में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया।

रायपुर, 22 सितंबर।

आगामी गणेश विसर्जन और अन्य आयोजनों को देखते हुए शांतिपूर्ण कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मध्य जोन में अवैध शराब और धारदार हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने पांच प्रकरण दर्ज कर सात आरोपितों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान चार धारदार चाकू और 18.340 लीटर शराब बरामद की गई। इसके अलावा 12 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

पुलिस उपायुक्त मध्य जोन ताकेश्वर पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। मौदहापारा थाना पुलिस ने मेकाहारा अस्पताल के एंबुलेंस स्टैंड के सामने चाकू लेकर लोगों को डराने की सूचना पर 19 वर्षीय लोकेश बंजारे को पकड़ा। उसके पास से करीब 20 सेंटीमीटर लंबा धारदार स्टील का चाकू बरामद किया गया। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बैरन बाजार में अवैध शराब बेचने के मामले में 19 वर्षीय विनोद निहाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से जम्मू स्पेशल व्हिस्की के 48 पौव्वे, कुल 8.640 लीटर शराब जब्त की गई। वहीं मैना चौक के पास चाकू लेकर घूमने के मामले में 20 वर्षीय गौरव क्रोजे और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया। दोनों के पास से एक-एक चाकू बरामद किया गया।

गोलबाजार थाना पुलिस ने मटन मार्केट के सामने अवैध शराब बेचने के मामले में 29 वर्षीय अरूप घोष और 44 वर्षीय विकास मार्टिन को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 9.700 लीटर शराब, बिक्री की चार हजार रुपये की रकम और शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा बरामद की गई। पेटी लाइन में सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने के मामले में 49 वर्षीय अविनाश दुबे के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब, धारदार हथियार और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़