Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
22 Sep, 2026

बिहार तस्करी से पहले एक करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

मालदा के गाजोल में पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही एक किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

मालदा, 22 सितंबर।

बंगाल से बिहार ले जाने से पहले गाजोल थाना पुलिस ने एक किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की है। इस कार्रवाई में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है।

पुलिस को सोमवार रात करीब नौ बजे गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर गाजोल थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास अभियान चलाया गया। यहां संदिग्ध स्थिति में नजर आईं दो महिलाओं को रोककर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान दोनों के जवाबों में अंतर मिलने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली। इस दौरान दोनों के पास मौजूद दो बैग मिले। बैगों की जांच करने पर उनमें बच्चों के दो टिफिन बॉक्स रखे मिले।

पुलिस ने टिफिन बॉक्स खोलकर देखा तो उनके अंदर बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर मिली। बरामद नशीले पदार्थ का वजन एक किलोग्राम से अधिक बताया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ब्राउन शुगर को कालियाचक से बिहार ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान खुशी खातून और जैनक खातून के रूप में हुई है। दोनों कालियाचक थाना क्षेत्र के नयाग्राम की निवासी बताई गई हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर महिलाओं तक कैसे पहुंची और इसे बिहार में कहां पहुंचाया जाना था। तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए दोनों से पूछताछ की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़