Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
22 Sep, 2026

एम्स जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर की मौत, ओटी के ब्रेक रूम में मिले

एम्स जोधपुर के एनेस्थीसिया विभाग के प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. राज नरेश यादव की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है।

जोधपुर, 22 सितंबर।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर में मंगलवार को प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. राज नरेश यादव की मौत का मामला सामने आया। वह एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत थे और मंगलवार को ऑपरेशन थियेटर में ड्यूटी पर थे। घटना की सूचना मिलने के बाद एम्स प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी। बासनी थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि अलवर निवासी 31 वर्षीय डॉ. राज नरेश यादव दोपहर में ड्यूटी के दौरान ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकले थे। करीब डेढ़ से दो घंटे तक वापस नहीं लौटने पर साथी डॉक्टरों ने उन्हें फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। तलाश के दौरान डॉक्टर ओटी परिसर के ब्रेक रूम में पहुंचे। वहां बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था।

काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर साथी डॉक्टरों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर डॉ. राज नरेश अचेत अवस्था में मिले। उन्हें बाहर निकालकर सीपीआर दिया गया और आपातकालीन उपचार देने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

थानाधिकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना के पीछे के कारणों और परिस्थितियों का अभी पता नहीं चल पाया है। एम्स प्रशासन भी अपने स्तर पर मामले की जांच करेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही गई है। फिलहाल एम्स की ओर से मामले में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

डॉ. राज नरेश यादव ने जोधपुर एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। इसके बाद वह दिल्ली चले गए थे। करीब चार से पांच वर्ष के अंतराल के बाद उन्होंने पीजी की परीक्षा दी थी। पिछले वर्ष उन्हें एम्स जोधपुर के एनेस्थीसिया विभाग में प्रवेश मिला था और यह उनकी रेजिडेंसी का पहला वर्ष था। इस दौरान उन पर किसी तरह के दबाव या परेशानी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़