Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
22 Sep, 2026

कुचबंदिया मोहल्ला गंज में पुलिस का छापा, 25 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट

सिवनी के गंज क्षेत्र में कोतवाली पुलिस और विशेष सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर 25 क्विंटल महुआ लाहन और शराब बनाने की सामग्री नष्ट की।

सिवनी, 22 सितंबर।

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई की। गंज क्षेत्र के कुचबंदिया मोहल्ला वार्ड में पुलिस टीम ने कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर करीब 25 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट किया।

पुलिस के मीडिया अधिकारी देवेंद्र जायसवाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सचिन मोहनिया, कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस और विशेष सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने गंज क्षेत्र में कार्रवाई की।

करीब 60 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने क्षेत्र के अलग-अलग घरों और रेलवे ट्रैक के आसपास एक साथ छापे मारे। इस दौरान विभिन्न स्थानों और रेलवे ट्रैक के पास से करीब 125 डिब्बे, 25 क्विंटल महुआ लाहन, 15 ड्रम और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई।

पुलिस टीम ने मौके पर ही बरामद महुआ लाहन और डिब्बों को नियमानुसार नष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना है। जिले में अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़