Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
22 Sep, 2026

जमुई वायरल वीडियो केस में मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

समाचार विवरण जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हुआ है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जमुई, 22 सितंबर 2026।

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्टों के अनुसार एक अन्य आरोपी हरेराम यादव भी पुलिस कार्रवाई में घायल हुआ है।

पुलिस के अनुसार यह घटना 19 सितंबर की शाम जमुई के मड़वा पहाड़ी क्षेत्र के पास हुई थी। कक्षा 10 में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ युवकों के समूह ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की और मामले में एसआईटी गठित की।

सात आरोपियों की पहचान

पुलिस ने शुरुआती जांच में वीडियो के आधार पर करीब सात आरोपियों की पहचान की थी। इनमें से गिरफ्तारियां लगातार की जा रही हैं और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। मामले में POCSO Act और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।

पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों पर भी कार्रवाई

पुलिस ने वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है। रिपोर्ट के अनुसार करीब 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल के खिलाफ साइबर थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने लोगों से वीडियो को शेयर या दोबारा प्रसारित नहीं करने की अपील की है, क्योंकि इससे नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर होती है।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़