Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
23 Sep, 2026

बिजनौर में बिजली चेकिंग के दौरान बड़ा बवाल: चोरी पकड़े जाने पर जूनियर इंजीनियर को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल

बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में बिजली चेकिंग के दौरान कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़े जाने पर उपद्रवियों ने अवर अभियंता सुदीप कुमार शर्मा को बंधक बनाकर पीटा, जिसके बाद पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजनौर, 23 सितंबर।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र से बिजली विभाग और आम जनता के बीच टकराव की एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बागड़पुर गांव में चेकिंग के दौरान बिजली चोरी पकड़े जाने पर उपद्रवियों ने विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) को बंधक बना लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांदपुर के बागड़पुर पावरहाउस पर तैनात जेई सुदीप कुमार शर्मा अपनी 10 सदस्यीय टीम के साथ शुक्रवार दोपहर को गांव में बिजली चेकिंग के लिए गए थे। टीम ने जब संजीव नामक व्यक्ति के घर की जांच की, तो वहां इनकमिंग केबल में कट लगाकर अवैध रूप से बिजली चोरी कर हीटर चलाने और बाहर की दुकानों में भी उसी कनेक्शन से बिजली इस्तेमाल करने का मामला पकड़ा गया। जब विभाग की टीम ने इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करनी चाही, तो मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।

आरोप है कि तीखी नोकझोंक के बाद संजीव ने ग्राम प्रधान के पति नवनीत और अन्य साथियों के साथ मिलकर जेई पर हमला बोल दिया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चारपाई पर बैठे जेई को उठने तक नहीं दिया गया और उन पर लगातार थप्पड़-घूंसे बरसाए गए। इतना ही नहीं, कर्मचारियों के वीडियो बनाने पर उनके मोबाइल छीनकर फुटेज भी डिलीट करा दी गई। पीड़ित जेई का दावा है कि उन्हें करीब 15 मिनट तक पीटा गया और लगभग एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। बाद में पुलिस के मौके पर पहुंचने पर उन्हें मुक्त कराया जा सका। पुलिस ने जेई की तहरीर पर संजीव, ग्राम प्रधान पति नवनीत समेत कई नामजद और 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़