Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
23 Sep, 2026

जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख की धोखाधड़ी, चांपा में आरोपित गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा में जमीन और मकान को बैंक के बंधक से मुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये लेने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

1. News

जांजगीर-चांपा, 23 सितंबर।

जमीन को बैंक के बंधक से मुक्त और विवादरहित बताकर 49.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में चांपा पुलिस ने हरिशंकर गुप्ता (44), निवासी मारुति विहार कॉलोनी, चांपा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जमीन का सौदा करने के बाद उसने उसका एक हिस्सा दूसरे व्यक्ति को बेच दिया और एक अन्य संपत्ति के नाम पर भी रकम ली।

पुलिस के अनुसार, चांपा निवासी वरुण सोमानी ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि हरिशंकर गुप्ता ने ग्राम पोड़ीकला में 22 खसरों की 4.95 एकड़ जमीन को भारमुक्त और विवादरहित बताते हुए 29.70 लाख रुपये में सौदा किया था।

पूरी रकम लेने के बाद आरोपित ने 14 जुलाई 2025 को विक्रय इकरारनामा भी कराया था। इसके बाद उसने इसी जमीन के नौ खसरों में शामिल 2.37 एकड़ हिस्सा किसी अन्य व्यक्ति को बेचकर उसकी रजिस्ट्री करा दी।

जब प्रार्थी ने बची हुई जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए संपर्क किया तो आरोपित टालमटोल करता रहा। संदेह होने पर राजस्व अभिलेखों की जांच कराई गई, जिसमें जमीन के बैंक में बंधक होने की जानकारी सामने आई।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित ने प्रार्थी के पिता से चांपा स्थित भूमि-मकान को भारमुक्त और विवादरहित बताकर 20 लाख रुपये लिए थे। बाद में इस संपत्ति के भी बैंक में बंधक होने की जानकारी सामने आई। इस तरह कुल 49.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।

शिकायत के आधार पर चांपा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया।

पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद बुधवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह सहित थाना स्टाफ की भूमिका रही।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़