Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
23 Sep, 2026

नवादा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 गिरफ्तार और 478 लीटर शराब बरामद

नवादा में पुलिस अभियान के दौरान 30 आरोपित गिरफ्तार हुए और 478 लीटर से अधिक महुआ व विदेशी शराब समेत अन्य सामान बरामद किया गया।

नवादा, 23 सितंबर।

नवादा पुलिस ने बुधवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर हत्या के प्रयास, पॉक्सो एक्ट, मद्यनिषेध और अन्य मामलों में 30 आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार इनमें हत्या के प्रयास के 12, पॉक्सो एक्ट का एक, मद्यनिषेध के नौ और अन्य मामलों के आठ आरोपित शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान नगर थाना क्षेत्र से चोरी की बैट्री, चार्जर, इनवर्टर समेत अन्य सामान बरामद किया गया। साइबर थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए नौ एटीएम कार्ड, एक टैब, तीन मोबाइल और आठ सिम कार्ड बरामद किए।

पुलिस को पहचान पत्र, चार बैंक पासबुक, एक चेकबुक, दो नोटबुक और आरसी कार्ड की छायाप्रति भी मिली। नारदीगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए और प्राथमिकी दर्ज की गई।

मद्यनिषेध अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 316.5 लीटर महुआ शराब और 162.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की। थाली थाना पुलिस ने मुरली पहाड़ स्थित माधोपुर जंगल से 152 लीटर विदेशी शराब के साथ राजू राजवंशी और सुनील राजवंशी को गिरफ्तार किया।

अकबरपुर पुलिस ने कन्नौज से 98 लीटर महुआ शराब जब्त की। नरहट थाना क्षेत्र के गजरा चातर से 13.5 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। दोनों मामलों में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पर्नाडाबर थाना पुलिस ने कलाली मोड़ के पास 120 लीटर महुआ शराब और मोटरसाइकिल के साथ मुन्ना कुमार को पकड़ा। नगर थाना पुलिस ने नवीननगर से 10.5 लीटर विदेशी शराब और मोबाइल बरामद किया।

सिरदला पुलिस ने पीएनबी बैंक के सामने से 48 लीटर महुआ शराब के साथ सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। रूपौ थाना क्षेत्र के बुधौली मोड़ से 37 लीटर महुआ शराब और मोटरसाइकिल के साथ विनोद चौहान की गिरफ्तारी हुई।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक अभियान के दौरान 26 वारंटों का निष्पादन किया गया। वाहन जांच में 260 वाहनों की जांच हुई और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़