Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
23 Sep, 2026

सागर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: जहरीली शराब कांड का 30 हजार का इनामी मुख्य आरोपी मनीष लोधी घायल

सागर जिले में बंडा और विनायका शराब कांड के 30,000 रुपये के इनामी मुख्य आरोपी मनीष लोधी और उसके साथी आशीष साहू को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है।

सागर, 23 सितंबर।

मध्य प्रदेश के सागर जिले की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बंडा और विनायका थाना क्षेत्रों में हुए चर्चित जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30,000 रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस त्वरित कार्रवाई में मुख्य आरोपी मनीष लोधी और उसका सहयोगी आशीष साहू दोनों पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए हैं।

पुलिस काफी समय से इस शातिर अपराधी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। बुधवार तड़के करीब तीन बजे पुलिस को सटीक सूचना मिली कि आरोपी इलाके में मौजूद है। धरपकड़ के लिए की गई नाकाबंदी के दौरान मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया सेसई रोड घाटी के पास पुलिस और बदमाशों आमना-सामना हो गया। खुद को घिरता देख मनीष लोधी और उसके साथी आशीष ने पुलिस दल को जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं, जिसमें मुख्य आरोपी मनीष लोधी के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं, मौके से भागने की कोशिश कर रहा उसका दूसरा साथी आशीष साहू भी इस दौरान घायल हो गया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी और वैधानिक कार्रवाई तेजी से शुरू कर दी है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़