उत्तराखंड
27 Apr, 2026

टिहरी में एसडीआरएफ पोस्ट का निरीक्षण, आपदा तैयारियों पर जोर

टिहरी गढ़वाल में एसडीआरएफ पोस्ट के निरीक्षण के दौरान सेनानायक ने आपदा प्रबंधन, उपकरणों की दक्षता और रेस्क्यू तैयारियों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

देहरादून, 27 अप्रैल। 

आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टिहरी गढ़वाल के पोस्ट कोटी कॉलोनी का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का विस्तार से अवलोकन करते हुए संपूर्ण व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान सेनानायक ने पोस्ट पर मौजूद आधुनिक उपकरणों की कार्यक्षमता की जांच की तथा उनके रखरखाव और उपयोग से जुड़ी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट परिसर, संचार व्यवस्था, आपदा प्रतिक्रिया संसाधनों सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी गहन निरीक्षण किया, ताकि आपात परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने आपदा के समय तेज प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय और नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की सफलता केवल संसाधनों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि कार्मिकों की दक्षता, तत्परता और समर्पण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने इस मौके पर यह भी कहा कि आपदा की स्थिति में प्रत्येक क्षण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और बेहतर तैयारी, उपकरणों की दक्षता तथा टीम का समन्वय ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी कार्मिकों से अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण सजगता और प्रतिबद्धता बनाए रखने का आह्वान किया।

निरीक्षण के उपरांत टिहरी झील में नाव के माध्यम से जलीय आपदा परिदृश्यों में रेस्क्यू ऑपरेशन की संभावनाओं और व्यावहारिक पहलुओं का भी अवलोकन किया गया, जिससे ऐसी परिस्थितियों में एसडीआरएफ की तैयारियों को और अधिक मजबूत किया जा सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़