अपराध
28 Apr, 2026

अशोका रोड हादसे में दो भाइयों की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

अशोका रोड पर तेज रफ्तार मालवाहक वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, 28 अप्रैल

राजधानी के संसद मार्ग थाना क्षेत्र में अशोका रोड स्थित महादेव रोड टी-पॉइंट के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह दुर्घटना पीएनबी कॉम्प्लेक्स के सामने उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही अचेत अवस्था में पड़े रहे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान 20 वर्षीय यज्ञ भाटिया और 14 वर्षीय अभव भाटिया के रूप में हुई है। दोनों अशोक नगर क्षेत्र के निवासी थे। यज्ञ भाटिया बीएससी का छात्र था, जबकि उसका छोटा भाई अभव स्कूल में अध्ययनरत था।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मौके पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान कर ली गई है। वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना इस हादसे का मुख्य कारण हो सकता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़