उत्तर प्रदेश
14 May, 2026

वाराणसी में चांदी के दामों में भारी उछाल, 20 हजार रुपये प्रति किलो बढ़ोतरी से बाजार में हलचल

वाराणसी में चांदी की कीमत 20 हजार रुपये बढ़कर 2.90 लाख रुपये प्रति किलो पहुंची। सर्राफा बाजार में बिक्री प्रभावित हुई और व्यापारियों ने आगे भी दाम बढ़ने की आशंका जताई।

वाराणसी, 14 मई।

शहर में चांदी के दामों में एक बार फिर तेज वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है। चांदी की कीमत 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के साथ 2.70 लाख रुपये से बढ़कर 2.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

चांदी के भाव में आई इस तेजी का सीधा असर सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। चांदी से बने बर्तन और आभूषण का कारोबार करने वाले थोक व्यापारियों ने लगातार बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई है। व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में वृद्धि के कारण बिक्री में गिरावट की संभावना है और ग्राहकों की मांग प्रभावित हो रही है।

सर्राफा कारोबारी आलोक ने बताया कि मौजूदा समय में चांदी अपने उच्चतम स्तर के करीब पहुंच चुकी है। उनका कहना है कि यदि आगे भी कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहती है तो इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पहले की तुलना में ग्राहकों की संख्या में कुछ प्रतिशत की कमी देखी जा रही है।

व्यापारी अनूप के अनुसार चांदी के आभूषणों में सबसे अधिक मांग पायल और बिछिया की रहती है, जो महिलाओं के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। लेकिन लगातार बढ़ते दामों के चलते इनकी बिक्री प्रभावित हो रही है। ग्राहकों का रुझान अब छूट मिलने पर ही खरीदारी की ओर बढ़ रहा है, जबकि महंगे दाम पर खरीदारी कम हो रही है।

शहर का कोदई चौकी ज्वेलरी बाजार चांदी के व्यापार के लिए जाना जाता है। यहां के कारोबारियों का मानना है कि चीन से आने वाली चांदी की आपूर्ति महंगी हो सकती है, जिससे आगे भी कीमतों में वृद्धि की आशंका बनी हुई है और इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ सकता है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़