अपराध
06 May, 2026

बारात से लौटते युवक की पीट-पीटकर हत्या, बसंतपुर में वारदात से बवाल

वाराणसी के बसंतपुर इलाके में बारात से लौट रहे युवक की अज्ञात लोगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

वाराणसी, 06 मई

सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में मंगलवार देर रात बारात से लौट रहे एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जौनपुर जिले के चंदवक निवासी रोहित राजभर के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सारनाथ के रूस्तमपुर स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। परिजनों ने बताया कि रोहित पांच मई की शाम एक बारात में शामिल होने गया था और देर रात घर लौट रहा था।

इसी दौरान बसंतपुर (चकदुल्ला) के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताया।

बुधवार को गुस्साए परिजनों ने सिंधोरा में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।

मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रोहित को पहले से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए धमकियां मिल रही थीं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़