सीहोर, 10 अप्रैल 2026।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अप्रैल को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रदेश सहित जिले की 2 लाख 40 हजार 287 लाड़ली बहनों के खातों में 35 करोड़ 39 लाख 32 हजार 500 रुपये की राशि अंतरित करेंगे। यह राशि लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थियों को प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 184 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा। इनमें 115 करोड़ 32 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण तथा 69 करोड़ 60 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन शामिल रहेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकार्पण किए जाने वाले कार्यों में आष्टा नगर पालिका के वार्ड-16 घनश्यामपुरा में आंगनवाड़ी भवन निर्माण, पार्वती नदी पर घाट निर्माण, नगर परिषद जावर में नेवज नदी के पुनर्जीवन से जुड़े कार्य और वार्ड-03 में पुलिया निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा आष्टा और जावर में सान्दीपनि विद्यालय भवन, सिद्दीगंज में उपतहसील कार्यालय, आष्टा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय, ग्राम मेहतवाड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा विभिन्न मार्गों पर पुल निर्माण कार्य भी शामिल हैं।
इसी प्रकार भूमिपूजन के अंतर्गत आष्टा सिद्दीगंज से धर्मपुरी मार्ग, हुसैनपुरखेड़ी से ओल्ड आष्टा बडला मार्ग और भंवरा से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य किए जाएंगे। साथ ही सिद्दीगंज, कुरावर, मेहतवाड़ा, खड़ी, लोरासकला और धुराड़ाकला में शासकीय स्कूलों का निर्माण, मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना के तहत आवास निर्माण, इछावर में छात्रावास निर्माण और अर्द्धशहरी पुलिस थाना भवन निर्माण भी शामिल रहेगा।
इसके अतिरिक्त पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत 96 निर्माण कार्य और 54 सामुदायिक भवनों का निर्माण, नगर परिषद कोठरी में पेयजल योजना, आष्टा में आरसीसी नाला निर्माण, सड़क चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण, सब्जी मंडी विकास और पाण्डू शिला के पास सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों का भी भूमिपूजन किया जाएगा।









_(1).jpg)
.jpg)

.jpg)