अपराध
12 May, 2026

तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

राजगढ़ के ग्राम नहाली में तालाब में नहाने गए 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई, घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

राजगढ़, 12 मई।

सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नहाली में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में तालाब में नहाने गए 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम नहाली निवासी 13 वर्षीय नीलेश पुत्र राजेश अहिरवार अपने कुछ साथियों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और बाहर नहीं निकल सका।

घटना देख साथ मौजूद बच्चों ने तुरंत ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद बालक को तालाब से बाहर निकाला गया।

परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नीलेश अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता कारीगरी का काम करते हैं। हादसे के बाद परिवार सहित पूरे गांव में मातम का माहौल है।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़