अपराध
06 May, 2026

भाटी माइंस में 13 वर्षीय छात्र की गला घोंटकर हत्या, जंगल में मिला शव

दक्षिण दिल्ली के भाटी माइंस इलाके में 13 वर्षीय छात्र की गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, 06 मई

दक्षिण दिल्ली के भाटी माइंस इलाके में 13 वर्षीय एक छात्र की गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र मंगलवार शाम घर से अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

परिजनों ने पहले अपने स्तर पर बच्चे को खोजने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस के अनुसार मृतक नौवीं कक्षा में पढ़ता था और परिवार के साथ भाटी माइंस क्षेत्र में रहता था। मंगलवार शाम वह रोज की तरह दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था।

सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और आसपास के इलाके के साथ जंगल क्षेत्र में भी तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस को पास के जंगल में छात्र का शव बरामद हुआ।

शव की स्थिति देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि छात्र की गला घोंटकर हत्या की गई है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए और माहौल में दहशत तथा आक्रोश फैल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोग आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। छात्र के दोस्तों, परिचितों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चा आखिरी बार किसके साथ देखा गया था।

पुलिस ने बताया कि मामले में दो नाबालिग आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़