देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार 10 मई को बरियारपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ गलत कार्य किए जाने की शिकायत पुलिस को सौंपी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस ने चकमाधो उर्फ मठिया बरियापुर निवासी आशिक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से रिमांड मिलने के उपरांत उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।









.jpg)


