06 अप्रैल, अनूपपुर।
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा नगर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब अग्रवाल लॉज का भवन ढह गया। इस घटना में जीजा-साले सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। हादसे में मलबे में दबने से 55 वर्षीय हनुमानदीन यादव, उनके साले 40 वर्षीय रामकृपाल यादव और 45 वर्षीय राधाबाई कोल की जान चली गई। राधाबाई का शव एक दिन बाद मलबे से निकाला गया। तीनों का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया।
हनुमानदीन यादव मूलतः लोढ़ी गांव के रहने वाले थे और खेती-बाड़ी के साथ राजमिस्त्री का काम करते थे। उनके बड़े बेटे हेमराज ने बताया कि पिता पिछले दो हफ्ते से लॉज की चौथी मंजिल पर टाइल लगाने का काम कर रहे थे, हालांकि घर वालों को इसकी जानकारी नहीं थी। घटना के दिन सुबह हनुमानदीन यादव ने कहा था कि वह महुआ बीनने के लिए गांव में रहेंगे और काम पर नहीं जाएंगे।
रामकृपाल यादव भी पिछले एक सप्ताह से लॉज में मजदूरी कर रहे थे। उनका इकलौता बेटा दुर्गेश यादव पढ़ाई कर रहा है और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। हादसे की रात परिवार को अचानक जानकारी मिली कि पिता और साले मलबे में दब गए हैं।
राधाबाई कोल की मौत भी मजदूरी करते समय हुई। उनका इकलौता बेटा आकाश पढ़ाई कर रहा है। घटना ने परिवार पर भारी आर्थिक और भावनात्मक संकट डाल दिया है। फिलहाल ग्राम पंचायत और रेडक्रॉस की ओर से थोड़ी मदद मिली है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति गंभीर बनी हुई है।


.jpg)




_(1).jpg)
.jpg)

.jpg)

