रायपुर, 07 मई।
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव राजधानी रायपुर में दो दिनों तक लगातार बैठकों की श्रृंखला के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के कार्यों की व्यापक समीक्षा करेंगे।
वे आज गुरुवार को नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्यों, सेतु निर्माण परियोजनाओं के साथ-साथ विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। इस दौरान विभागीय प्रगति और चल रहे कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
इसके बाद अगले दिन 8 मई को वे राज्य के पांचों संभागों में सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और विभिन्न परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति का आकलन करेंगे।












.jpg)
