कुलगाम, 07 मई।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एनएच-44 के किनारे कैमोह क्षेत्र के सुभानपोरा इलाके में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने राजमार्ग के पास शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार यह मामला हिट एंड रन का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मृतक की पहचान अभी तक सुनिश्चित नहीं हो सकी है।
घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक चिकित्सीय एवं कानूनी औपचारिकताओं के तहत शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।











.jpg)
