हरियाणा
07 May, 2026

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत

गुरुग्राम के मोकलवास गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम, 07 मई। 

पचगांव-जमालपुर मार्ग पर मोकलवास गांव के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस जांच अधिकारी उदयवीर ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

मृतकों की पहचान पोखरपुर गांव निवासी कुलदीप, नवल सिंह और समय सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कुलदीप एचएसआईआईडीसी में पटवारी के पद पर कार्यरत थे, नवल सिंह सेना से सेवानिवृत्त हवलदार थे, जबकि समय सिंह खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। तीनों बुधवार दोपहर किसी कार्य से जमालपुर गए थे और शाम को ब्रेजा कार से अपने गांव लौट रहे थे।

कार कुलदीप चला रहे थे और जब वाहन मोकलवास गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में बैठे तीनों व्यक्ति अंदर फंस गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जमालपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़