बिहार
07 May, 2026

फारबिसगंज में घर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

फारबिसगंज के घोड़ाघाट क्षेत्र में घर में घुसकर एक युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।

अररिया, 07 मई।

फारबिसगंज के घोड़ाघाट वार्ड संख्या एक में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे एक दर्दनाक वारदात सामने आई, जहां एक युवक ने घर में घुसकर एक युवती को गोली मार दी। इस घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मृतका चांदनी अपनी छोटी बहन फरहीन के साथ घर में सो रही थी, तभी आरोपी युवक कासिम अचानक घर में घुस आया और बातचीत के बाद हथियार से गोली चला दी। गोली लगने के बाद परिजन उसे तुरंत फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के परिजनों के अनुसार, चांदनी के पिता मुंबई में ट्रक चलाते हैं और वह तीन बहनों व दो भाइयों में दूसरे स्थान पर थी। सुबह चाय बनाने के बाद वह अपनी बहन के साथ बिस्तर पर लेटी थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक कासिम उर्फ नना वहां पहुंचा और बातचीत के बाद उसने गोली चला दी।

परिजनों का कहना है कि गोली चलाने की बात को युवती ने पहले मजाक समझा, लेकिन कुछ ही क्षणों बाद आरोपी ने पीठ पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी हथियार मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी एक मांस फैक्ट्री में काम करता है और घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी इसी माह तय थी, जिससे आरोपी आक्रोशित था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़