अपराध
07 May, 2026

राजगढ़ में खड़ी ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल

राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर खड़ी ट्रॉली से बाइक टकराने से हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, दो गंभीर रूप से घायल।

राजगढ़, 07 मई।

राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के पीपलबे आश्रम जोड़ के पास गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से एक तेज रफ्तार बाइक पीछे से जा टकराई, जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, संकटमोचन राजगढ़ निवासी मिथुन (26) पुत्र देवीसिंह वाल्मीकि, धर्मराज (30) पुत्र देवीसिंह वाल्मीकि और मुकेश (34) पुत्र रामप्रसाद वाल्मीकि बाइक से ब्यावरा से राजगढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीपलबे आश्रम जोड़ के पास सड़क पर खड़ी ट्रॉली से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान मिथुन वाल्मीकि ने दम तोड़ दिया।

वहीं धर्मराज की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर किया गया है। तीसरे घायल मुकेश का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़