बिहार
07 May, 2026

वीरपुर बीआरसी परिसर की जमीन पर अतिक्रमण हटाने का निर्देश, ग्रामीणों को तीन दिन की चेतावनी

वीरपुर बीआरसी परिसर की खाली जमीन से अवैध कब्जा हटाने को लेकर बीईओ ने चार ग्रामीणों को तीन दिनों का अल्टीमेटम जारी करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सुपौल, 07 मई।

वीरपुर प्रखंड में बीआरसी परिसर की खाली पड़ी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर प्रभारी बीईओ राम उदय महतो द्वारा सख्त कदम उठाया गया है। इस संबंध में चार स्थानीय ग्रामीणों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया है।

जारी पत्र में नवल राय, रामजीवन राय, भूषण राय एवं राम भरोस राय को संबोधित करते हुए कहा गया है कि बीआरसी के मुख्य द्वार के सामने स्थित प्रांगण में अनधिकृत रूप से मवेशियों को बांधा जा रहा है। साथ ही वहां मवेशियों के मल-मूत्र के जमाव के कारण स्वच्छता की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे बीआरसी आने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस स्थिति के कारण प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं बैठकों के संचालन में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही है। बीईओ ने बताया कि इससे पहले भी इस स्थान को खाली कराया गया था, लेकिन कुछ समय बाद फिर से उसी प्रकार का अतिक्रमण कर लिया गया।

प्रभारी बीईओ ने स्पष्ट किया है कि यदि तीन दिनों के भीतर जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तो पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही इस आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, थाना अध्यक्ष के साथ-साथ स्थानीय मुखिया एवं सरपंच को भी भेजी गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़