अपराध
06 May, 2026

बैजनाथ के दो नशा तस्कर तीन-तीन माह के लिए जेल भेजे

बैजनाथ क्षेत्र के दो कुख्यात नशा तस्करों को निवारक निरुद्धि के तहत तीन-तीन माह के लिए जेल भेजते हुए पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

धर्मशाला, 06 मई।

जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बैजनाथ क्षेत्र के दो कुख्यात तस्करों को तीन-तीन माह के लिए जिला कारागार भेज दिया गया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत निवारक निरुद्धि की कार्रवाई की गई है।

पुलिस जानकारी के अनुसार पहला आरोपी अश्वनी राणा पुत्र रणवीर सिंह, निवासी ग्राम पिहर, डाकघर चौबीन, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा है। इसके विरुद्ध मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से जुड़े तीन मामले दर्ज पाए गए हैं, जिनमें कुल्लू, बिलासपुर और पंजाब के समराला क्षेत्र के थाने शामिल हैं। इन मामलों में हेरोइन और चरस जैसे नशीले पदार्थों की बरामदगी भी हो चुकी थी। जमानत पर रिहा होने के बावजूद आरोपी लगातार अवैध गतिविधियों में लिप्त रहा।

दूसरा आरोपी रामदास उर्फ रामू पुत्र श्याम लाल, निवासी वार्ड संख्या 10 बैजनाथ, जिला कांगड़ा है। इसके विरुद्ध भी नशा तस्करी से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें पालमपुर और शाहपुर थाने शामिल हैं। इस आरोपी से भी हेरोइन की बरामदगी हो चुकी थी और जमानत मिलने के बाद भी वह नशे के कारोबार में सक्रिय पाया गया।

पुलिस और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि दोनों आरोपी क्षेत्र में नशीले पदार्थों की आपूर्ति और वितरण में लगातार संलिप्त थे, जिससे युवाओं के स्वास्थ्य और सामाजिक शांति पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा था। इसी कारण उनकी गतिविधियों पर रोक लगाना जनहित में आवश्यक माना गया।

इसी आधार पर जिला कांगड़ा पुलिस ने छह अप्रैल 2026 को दोनों आरोपियों के विरुद्ध निवारक निरुद्धि का प्रस्ताव तैयार कर सक्षम प्राधिकारी को भेजा था। आदेश जारी होने के बाद दोनों को जिला कारागार कांगड़ा में तीन-तीन माह के लिए निरुद्ध कर दिया गया है। पुलिस थाना बैजनाथ ने आदेशों की अनुपालना करते हुए दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई पूरी की।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़