महाराष्ट्र
11 Apr, 2026

भायंदर में भीषण आग से 50 झोपड़ियां खाक, तीन की मौत

भायंदर के इंद्रलोक फेज-4 में झुग्गियों में लगी भीषण आग से 50 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं और तीन लोगों की मौत हो गई, पुलिस जांच जारी है।

मुंबई, 11 अप्रैल।

भायंदर के इंद्रलोक फेज-4 क्षेत्र में एक आरक्षित भूखंड पर बनी झुग्गियों में देर रात अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 50 झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, यह आग इंद्रलोक क्षेत्र के पास स्थित रिजर्व प्लॉट की झुग्गी बस्ती में रात के समय लगी। आग लगने के बाद झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर फटने लगे, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने झोपड़ियों से सिलेंडर हटाने की कार्रवाई की और स्थानीय लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

कड़ी मशक्कत के बाद सुबह तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जिनकी पहचान गुड्डू राम (46), सूरज लियाकत अली मंडल (14) और रोहित रहमत अली मंडल (15) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच जारी है और भायंदर पुलिस स्टेशन की टीम मामले की विस्तृत छानबीन कर रही है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़