नागरिक समस्याएँ
11 May, 2026

भोपाल में जल संकट पर फूटा गुस्सा, बरखेड़ा पठानी में मटके फोड़कर प्रदर्शन

भोपाल के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में एक माह से जारी जल संकट के खिलाफ स्थानीय लोगों ने वार्ड कार्यालय के बाहर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया और नियमित जलापूर्ति की मांग की।

भोपाल, 11 मई।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर सोमवार को स्थानीय नागरिकों का आक्रोश खुलकर सामने आया। नगर निगम वार्ड-56 कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में रहवासियों ने एकत्र होकर खाली मटके फोड़ते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर अपनी नाराज़गी व्यक्त की।

यह विरोध प्रदर्शन साकेत नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील प्रजापति के साथ कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में लगातार बनी जल आपूर्ति की समस्या और अनियमित वितरण व्यवस्था को लेकर गंभीर असंतोष जताया तथा तत्काल समाधान की मांग उठाई।

सुशील प्रजापति ने कहा कि बरखेड़ा पठानी क्षेत्र के निवासी पिछले लगभग एक महीने से जल संकट की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन नगर निगम स्तर पर अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र की पेयजल टंकी से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें बहुत सीमित मात्रा में जल उपलब्ध हो रहा है। कई परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी जुटाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शन के दौरान हरिराम प्रजापति, दीपक गुप्ता, केबी सिंह, राम बहादुर कुशवाह, आर. भलोट, वीरू लाहारी, ललिता प्रजापति और उपजेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। रहवासियों ने प्रशासन से क्षेत्र में शीघ्र नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि उन्हें राहत मिल सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़