दिल्ली-एनसीआर
10 Apr, 2026

दिल्ली में ड्रेनेज सिस्टम सुधार अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दिल्ली में मानसून से पहले नालों की सफाई अभियान तेज हुआ। लोक निर्माण मंत्री ने दिल्ली गेट और बारापुल्ला ड्रेनों का निरीक्षण कर गाद हटाने की प्रगति की समीक्षा की।

नई दिल्ली, 10 अप्रैल।

दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने मानसून से पहले दिल्ली गेट और बारापुल्ला नालों में चल रहे गाद हटाने के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।

मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली गेट पर करीब 40 साल से ढका हुआ नाला अब सफाई के लिए खोला गया है। यहां अब तक 21,000 मीट्रिक टन से अधिक गाद हटाई जा चुकी है, जिससे लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

उन्होंने यह भी बताया कि बारापुल्ला नाले में सफाई कार्य 78 प्रतिशत के करीब पहुंच चुका है और वहां 31,000 मीट्रिक टन से अधिक गाद निकाली जा चुकी है।

मंत्री के अनुसार, पूरी दिल्ली में नालों की सफाई तेजी से जारी है। 77 नालों में से लगभग आधे हिस्से में गाद हटाने का काम पूरा किया जा चुका है और अब तक कुल 14 लाख मीट्रिक टन से अधिक गाद हटाई गई है, जबकि लक्ष्य 28 लाख मीट्रिक टन का है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में मानसून तैयारियों की समीक्षा बैठक की थी, जिसमें सभी विभागों को 30 जून से पहले नालों की सफाई पूरी कर गाद को निर्धारित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए थे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़