राजगढ़, 13 अप्रैल।
ग्राम कचनारिया में सोमवार सुबह एक 58 वर्षीय व्यक्ति ने बीमारी से तंग आकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ब्यावरा भेजा, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक रमेश पुत्र रतनलाल जाटव ने घर के कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर यह कदम उठाया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित था और उसे नजर कमजोर होने की समस्या भी थी, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।
घटना के समय घर में कोई परिजन मौजूद नहीं था। उसका बेटा काम पर गया हुआ था, जबकि बहू एक विवाह समारोह में शामिल होने बाहर गई हुई थी। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।








.jpg)



