जिले में चौपरा रोड स्थित शराब ठेके के पास एक वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। वृद्ध रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था और शादी समारोह के बाद उसका शव ठेके के समीप पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव निवासी 70 वर्षीय बृजनंदन पुत्र दीनदयाल चौपरा रोड स्थित एक विवाह घर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह के बाद उनका शव देसी शराब ठेके के पास सड़क किनारे पाया गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वृद्ध ने शराब ठेके पर शराब का सेवन किया था, जिसके बाद गर्मी और संभावित लू लगने से उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे वहीं गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार बृजनंदन ट्रैवलिंग का कार्य करते थे और उनके पास लगभग दस बीघा कृषि भूमि भी थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।










.jpg)
.jpg)



