अपराध
08 May, 2026

नकली सोने की ईंट का खेल उजागर, मेवात गैंग के दो शातिर गिरफ्तार

जयपुर में नकली सोने की ईंट बेचकर ठगी करने वाले मेवात गैंग के दो शातिर आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकली सोना, सिम कार्ड, मोबाइल और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है।

जयपुर, 08 मई।

कानोता थाना पुलिस ने नकली सोने की ईंट के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले मेवात क्षेत्र के एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 500 ग्राम वजनी पीली धातु की नकली सोने की ईंट, दो मोबाइल फोन, दो फर्जी सिम कार्ड तथा वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। दोनों आरोपी अन्य कई मामलों में भी वांछित बताए जा रहे हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस उपायुक्त ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपित रासीद उर्फ भूरा और जाकिर हुसैन मेवात क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें रासीद पर पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो चुका है और वह जेल की हवा खा चुका है। जांच में सामने आया कि यह गिरोह सीधे-साधे और संपन्न लोगों को निशाना बनाकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था।

आरोपी पहले कम कीमत पर सोना बेचने का झांसा देकर लोगों का विश्वास जीतते थे। इसके बाद भरोसा कायम करने के लिए असली सोने का छोटा टुकड़ा जांच के लिए देते थे। जब सामने वाला व्यक्ति पूरी तरह विश्वास कर लेता, तब सुनसान स्थान पर बुलाकर नकली सोने की ईंट थमा कर लाखों रुपये लेकर फरार हो जाते थे।

थानाधिकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि आगरा रोड क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार दो संदिग्ध व्यक्ति नकली सोने की ईंट बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर घेराबंदी की गई और दोनों आरोपितों को मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान नकली सोने की ईंट बरामद हुई।

पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है और साथ ही पूर्व में की गई वारदातों का भी पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़