मध्य प्रदेश
07 May, 2026

ग्वालियर में 2.30 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, मंत्री तोमर ने दिए निर्देश

ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रीय बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का संदेश दिया।

ग्वालियर, 07 मई।

ग्वालियर उपनगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार को वार्ड-5 की विभिन्न बस्तियों में लगभग 2 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्वालियर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर वार्ड को बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करना प्राथमिक लक्ष्य है।

मंत्री तोमर ने स्पष्ट किया कि शहर में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी है और किसी भी स्तर पर धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के उच्च मानकों के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को सड़क, सीवर और विद्युत जैसी मूलभूत समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि क्षेत्र में जल्द ही संजीवनी क्लीनिक की शुरुआत की जाएगी, जहां स्थानीय लोगों को छोटी बीमारियों का निःशुल्क उपचार घर के पास ही उपलब्ध होगा।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने ‘आपका सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीराम कॉलोनी और मोतीझील क्षेत्र का दौरा कर नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सड़क, जलापूर्ति, स्वच्छता और बिजली जैसी समस्याओं पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान मंत्री तोमर ने स्थानीय निवासी लाली जाटव के घर पहुंचकर स्नेहपूर्वक भोजन भी किया, जिससे क्षेत्र में आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।

भूमिपूजन के तहत वार्ड-5 में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की शुरुआत की गई, जिनमें सामुदायिक भवन, सीसी रोड निर्माण, बाउंड्री वॉल, नाला निर्माण, गलियों का निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़