Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अन्य राज्य
08 May, 2026

गुजरात बना बैटरी एनर्जी स्टोरेज में अग्रणी राज्य, 870 मेगावाट परियोजनाएं शुरू

गुजरात ने 870 मेगावाट क्षमता की बैटरी एनर्जी स्टोरेज परियोजनाओं के साथ ऊर्जा भंडारण क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थिति हासिल करते हुए नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

अहमदाबाद, 08 मई

गुजरात देश में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। पहले सोलर विलेज मोढेरा के सफल मॉडल के बाद अब राज्य ने ऊर्जा संग्रहण तकनीक में भी उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। यह जानकारी राज्य सूचना विभाग की ओर से दी गई है।

राज्य में वर्तमान समय में कुल 5 स्थानों पर 870 मेगावाट क्षमता वाली बैटरी स्टोरेज परियोजनाएं शुरू की जा चुकी हैं। इसके साथ ही अहमदाबाद, गांधीनगर, बनासकांठा, पाटन और कच्छ जिलों में 13 नई परियोजनाओं का पंजीकरण भी किया गया है। हाल ही में अहमदाबाद जिले के साणंद तालुका के चराल गांव में एक नई बैटरी स्टोरेज प्रणाली शुरू की गई है, जबकि मोढेरा और कच्छ के लखपत सहित अन्य क्षेत्रों में भी यह व्यवस्था सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

राज्य सूचना विभाग के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में सरकार सौर ऊर्जा परियोजनाओं के साथ बैटरी स्टोरेज प्रणाली के विकास को तेजी से आगे बढ़ा रही है। गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025 में आधुनिक ऊर्जा भंडारण प्रणालियों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत स्वतंत्र बैटरी स्टोरेज परियोजनाओं, नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के साथ संयुक्त स्टोरेज और मौजूदा परियोजनाओं से जुड़े स्टोरेज सिस्टम को मंजूरी दी जा रही है।

बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम का उद्देश्य बिजली को संग्रहित करना है। सौर और अन्य नवीकरणीय स्रोतों से दिन में अधिक बिजली उत्पादन होता है, जबकि शाम के समय मांग बढ़ जाती है। ऐसे में दिन में अतिरिक्त उत्पादन को संग्रहित कर शाम के पीक लोड के दौरान उपयोग किया जाता है, जिससे ग्रिड पर दबाव कम होता है और बिजली आपूर्ति स्थिर बनी रहती है।

राज्य सरकार इस क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से कंपनियों को आमंत्रित कर रही है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि बैटरी स्टोरेज सिस्टम को नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के पास ही स्थापित किया जाए, जिससे ऊर्जा का त्वरित संग्रहण हो सके और ट्रांसमिशन लॉस कम किया जा सके।

जेटको और बिजली वितरण कंपनियां ग्रिड क्षमता के आधार पर स्टोरेज सिस्टम के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन कर रही हैं। यह प्रणाली न केवल ऊर्जा संग्रहण में सहायक है, बल्कि ग्रिड को वोल्टेज और फ्रीक्वेंसी सपोर्ट देने के साथ-साथ आपातकालीन बैकअप भी उपलब्ध कराती है।

राज्य सरकार का मानना है कि इन भविष्य उन्मुख परियोजनाओं के माध्यम से गुजरात वर्ष 2030 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़