हरियाणा
30 Apr, 2026

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के प्रो. ओम प्रकाश सांगवान को एलाइड हेल्थ साइंसेज विभाग का अतिरिक्त कार्यभार

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति ने प्रो. ओम प्रकाश सांगवान को एलाइड हेल्थ साइंसेज विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा, जिससे विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुसंधान में वृद्धि होने की उम्मीद है।

हिसार, 30 अप्रैल 

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने विश्वविद्यालय के वरिष्ठ और योग्य शिक्षाविद् प्रो. ओम प्रकाश सांगवान को एलाइड हेल्थ साइंसेज विभाग का अतिरिक्त अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक लागू रहेगी।

प्रो. ओम प्रकाश सांगवान वर्तमान में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय मामलों के डीन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय कंप्यूटर एवं इंफॉर्मेटिक्स सेंटर के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। साथ ही, वह आइडिया लैब के मुख्य मेंटर के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता, तकनीकी नवाचार और संस्थागत विकास के क्षेत्र में कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

कुलपति ने उन्हें यह अतिरिक्त कार्यभार सौंपकर उनकी प्रशासनिक क्षमता और नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया है। प्रो. सांगवान के नेतृत्व में एलाइड हेल्थ साइंसेज विभाग को नई दिशा और गति मिलेगी, जिससे विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्रों में विकास होगा।

प्रो. सांगवान ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मानजनक होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण चुनौती भी है। वे विभाग के समग्र विकास, शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़