मध्य प्रदेश
28 May, 2026

ईद पर सुरक्षा सख्त, एसपी ने संवेदनशील इलाकों और जलाशयों का किया निरीक्षण

ईद पर्व के दौरान मंदसौर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों और जलाशयों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

मंदसौर, 28 मई ।

मंदसौर जिले में ईद पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा इंतजामों की निगरानी के लिए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने गुरुवार को पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण के दौरान शिवना नदी समेत जिले के प्रमुख जलाशयों और जल संग्रहण स्थलों का भी जायजा लिया। रामघाट बैराज, कालाभाटा डैम सहित अन्य जल स्रोतों पर पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अवशिष्ट सामग्री अथवा अपशिष्ट जल स्रोतों में नहीं डाला जाए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आया और विभिन्न स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई।

पुलिस प्रशासन के अनुसार जिले में ईद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में गश्त और सघन जांच अभियान चलाया गया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

इस दौरान टीएस बघेल, शिवलाल शाक्य, जितेंद्र भास्कर, कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, वायडी नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय, नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सहित पुलिस अधिकारी और बल मौजूद रहा।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़